September 26, 2026

Jan Seva

Nation First

बड़ी खबर : तमिलनाडु में बीजेपी को बड़ा झटका, अन्नामलाई छोड़ेंगे पार्टी, 5 जून को करेंगे ऐलान

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई पिछले कुछ दिनों से बीजेपी में हाशिए पर चल रहे थे. उनकी पार्टी से नाराजगी के चर्चे भी आम थे. अब बीजेपी से उनका मोह भंग हो गया है.

पुलिस अधिकारी से राजनेता बने के अन्नामलाई ने तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की बागडोर भी संभाली. तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने अब पार्टी छोड़ने का मन बना लिया है. के अन्नामलाई 5 जून को बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से अपने इस्तीफे का ऐलान कर सकते हैं.

बीजेपी छोड़ने का ऐलान करने के लिए अन्नामलाई तमिलनाडु में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं. इससे पहले, तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी की थी. पीएम मोदी और अमित शाह ने अन्नामलाई को जन्मदिन की बधाई भी दी थी.

अन्नामलाई ने दो जून को बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष से मुलाकात के बाद गृह मंत्री अमित शाह के साथ अलग बैठक की थी. अमित शाह और नितिन नवीन समेत बीजेपी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक में अन्नामलाई ने सौहार्दपूर्ण माहौल में पार्टी छोड़ने की इच्छा जताई थी.

अन्नामलाई ने शीर्ष नेतृत्व को यह भरोसा भी दिलाया था कि जरूरत पड़ने पर वह हमेशा मिलकर काम करने को तैयार हैं. अन्नामलाई को इसके बाद तमिलनाडु लौटना था. वह फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट रवाना होते, इससे पहले बीजेपी नेतृत्व ने फिर से बुला लिया. बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने अन्नामलाई को पार्टी छोड़ने से मनाने की कोशिश की.बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने अन्नामलाई से बीजेपी छोड़ने के फैसले पर फिर से विचार करने का आग्रह भी किया. बीजेपी नेतृत्व ने अन्नामलाई से कुछ समय भी मांगा था. बता दें कि अन्नामलाई दिल्ली पहुंचते, उससे पहले ही यह खबर आ गई थी कि बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की यह यात्रा केवल नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए है.

अन्नामलाई अब अपनी पार्टी बनाने का मन बना चुके हैं. अन्नामलाई चाहते थे कि या तो उनको सात साल के फ्री हैंड कर तमिलनाडु बीजेपी की कमान सौंप दिया जाए या फिर सौहार्दपूर्ण तरीके से भविष्य में साथ काम करने का विकल्प खुला रखते हुए अपनी अलग राह चुनने दिया जाए.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed