September 27, 2026

Jan Seva

Nation First

“उत्तराखंड नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन का कार्यकाल पूर्ण जून माह में कराए जाएं चुनाव” : हरि कृष्ण बिजल्वाण

उत्तराखंड नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद शीघ्र कराए जाएं चुनाव : हरि कृष्ण बिजल्वाण

 

देहरादून, 4 जून 2026।

 

देहरादून में प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सम्मानित महामंत्री के आह्वान पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, परन्तु महामंत्री महोदय का अपरिहार्य कारणों से बैठक मे शामिल नहीं हो पायी,दूर दुर्गम से आये पदाधिकारियों ने नर्सिंग संवर्ग की समस्याओं का बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, नर्सिंग संवर्ग से जुड़ी विभिन्न लंबित समस्याओं तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी का कार्यकाल 15 जून 2026 को पूर्ण हो रहा है। ऐसे में संगठन के संविधान एवं लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करते हुए कार्यकाल समाप्त होने के तुरंत बाद निष्पक्ष, पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक तरीके से 15 जून से पहले चुनाव कराए जाने चाहिए।

बैठक में कहा गया कि समयबद्ध चुनाव संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ सदस्यों के विश्वास को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से शीघ्र चुनाव कराए जाने की मांग का समर्थन किया।

बैठक के दौरान नर्सिंग संवर्ग से संबंधित विभिन्न लंबित समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने वेतन विसंगति, निदेशक एवं वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी के पद पर पदोन्नति में हो रहे विलंब, रिक्त पदों पर नियुक्ति, एमएसीपी लाभ, जोखिम भत्ता, पारस्परिक स्थानांतरण, मण्डल परिवर्तन,से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर चिंता व्यक्त की।

वक्ताओं ने कहा कि इन समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु संगठन को एकजुट होकर प्रभावी प्रयास करने होंगे, जिससे नर्सिंग अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन की मजबूती, पारदर्शिता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी तथा सभी सदस्यों की सहभागिता के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

 

बैठक में पूर्व प्रांतीय महामंत्री श्रीमती कांति राणा, प्रांतीय प्रभारी श्री गिरीश उनियाल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री मस्तराम, अध्यक्ष टिहरी गढ़वाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष जिला हरिद्वार श्री गिरीश, अध्यक्ष जिला चमोली श्री रमेश कुमार, उत्तराखंड नर्सिंग काउंसिल के सदस्य और पूर्व अध्यक्ष नर्सिंग बेरोजगार संघ श्री हरिकृष्ण बिजल्वाण, तथा नर्सिंग अधिकारी श्रीमती नेहा, वंदना, नीरज, पूनम, राजेन्द्र, नीतू, प्रतिमा एवं अजय उपस्थित रहे।

सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि संगठन की एकता, पारदर्शिता एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए समयबद्ध चुनाव और नर्सिंग संवर्ग की लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान अत्यंत आवश्यक है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed