September 26, 2026

Jan Seva

Nation First

बड़ी खबर : सीएम धामी का जन्मदिन आज, पीएम मोदी और दिग्गजों ने दी बधाई, राजपुर से लेकर रेंजर्स ग्राउंड तक जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

CM Pushkar Singh Dhami Birthday: आज उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य व राज्य की प्रगति की कामना की. अब अगर कार्यक्रमों की बात करें तो देहरादून समेत पूरे राज्य में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. सीएम राजधानी में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिसमें रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित ‘युवा संकल्प दिवस’ शामिल है।

 

CM Pushkar Singh Dhami Birthday:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज जन्मदिन है. इस मौके पर राजधानी देहरादून समेत पूरे राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों ने कई भव्य और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया है. वहीं पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी समेत कई राजनेताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं.

 

पीएम मोदी और सीएम योगी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि उनके अनुभव, समर्पण और दूरदर्शिता से उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा. प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं के जवाब में सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘विकसित भारत’ के संकल्प में ‘विकसित उत्तराखंड’ अपनी अग्रणी भूमिका निभाएगा. वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सीएम धामी को बधाई देते हुए बाबा केदारनाथ से उनके यशस्वी जीवन और दीर्घायु होने की प्रार्थना की.

 

मुख्यमंत्री धामी का आज का पूरा शेड्यूल

 

अपने जन्मदिन के मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी आज कई कार्यक्रमों में शिरकत करने वाले हैं.

सुबह 10:00 बजे: राजपुर में आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल.

सुबह 11:00 बजे: मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचेंगे.

दोपहर 12:15 बजे: रेंजर्स ग्राउंड में ‘युवा संकल्प दिवस’ कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा.

दोपहर 2:00 बजे: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय वापसी.

 

सेवा और धार्मिक कार्यक्रमों की धूम

सीएम धामी के जन्मदिन के मौके पर देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इसके साथ ही भाजपा महिला मोर्चा की तरह से अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किए जा रहे हैं, जबकि युवा मोर्चा की ओर से कई स्थानों पर रक्तदान शिविर (Blood Donation Camp) लगाए गए हैं. अब अगर धार्मिक अनुष्ठान की बात करें तो, यमकेश्वर के शिव मंदिर में पार्टी संगठन और श्रद्धालुओं द्वारा विशेष रुद्राभिषेक, पूजा-अर्चना व यज्ञ का आयोजन किया गया है. पौड़ी के कंडोलिया मंदिर में भी हवन-कीर्तन का आयोजन हुआ. उधर, बाल वनिता आश्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए.

 

17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प माह

मुख्यमंत्री के जन्मदिन के साथ ही 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राज्यभर में ‘सेवा संकल्प माह’ और ‘आशीर्वाद दीया’ कार्यक्रम की शुरुआत होगी. 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत चित्रकला प्रदर्शनी, कवि सम्मेलन, नुक्कड़ नाटक, रक्तदान शिविर और अन्य सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. 17 सितंबर की शाम को बीजेपी कार्यकर्ता और नागरिक अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएंगे.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed