September 27, 2026

Jan Seva

Nation First

बड़ी खबर: हरिकृष्ण बिजल्वाण ने रचा इतिहास,बने उत्तराखंड नर्सेस सर्विसेज एसोसिएशन के नए अध्यक्ष

बड़ी खबर: हरिकृष्ण बिजलवाण ने रचा इतिहास,बने उत्तराखंड नर्सेस सर्विसेज एसोसिएशन के नए अध्यक्ष 

कड़े मुकाबले में किया अध्यक्ष पद पर कब्जा

कल उत्तराखंड नर्सेज सर्विसेज़ एसोसिएशन के देहरादून स्थिति शिवालिक होटल में द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न हुआ । जिसमें प्रदेश भर के नर्सिंग सदस्यो ने भारी संख्या में प्रतिभाग किया । अधिवेशन के दौरान नई कार्यकारणी का चुनाव हुए। कार्यकारणी के प्रदेश *अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजल्वान,* प्रदेश महामंत्री गिरीश उनियाल,प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती छवि घड़ियाल को चुना गया। संगठन की नई कार्यकारणी चुने जाने के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाओ , बुक्को से संगठन सदस्यो द्वारा भव्य स्वागत किया।चुने जाने के बाद संगठन के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजल्वान ने सभी सम्मानित सदस्यों का आभार और धन्यवाद किया। साथ ही सभी सम्मानित सदस्यों को कहा कि आपने जिस विश्वास और भरोसे से आप लोगों ने मुझे चुना है में आपके वो विश्वास दिलाता जो भी मेरे संकल्प पत्र मे घोषणा है उनको पूरा करने के लिए दिन रात नर्सिंग संवर्ग के लिए कार्य करूंगा साथ ही प्रत्येक सदस्य से अपेक्षा करता हूं कि आप भी संगठन के लिया अपना सहयोग देंगे।

विजय प्रमाण पत्र प्राप्त करते नवनिर्वाचित पदाधिकारी
बाएं से हरिकृष्ण बिजलवाण,बीच में छवि घिल्डियाल, दाएं से गिरीश उनियाल

 

इस अवसर पर नर्सिंग महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अंकित भट्ट, मीनाक्षी ममगाईं,शैलेश राणा, नीरज, ने इस जीत को नर्सिंग के बेहतर भविष्य की उम्मीद बताया।

जीत की शुभकामनाएं प्रदान करते नर्सिंग अधिकारी 
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed