म्यांमार के राष्ट्रपति 30 मई से भारत यात्रा पर

म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग हांईंग 30 मई से पांच दिवस की भारत यात्रा पर आयेंगे।इस दौरान दोनों देश व्यापार,रक्षा,और अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उपायों पर भी चर्चा करेंगे।
पड़ोसी देश में दिसंबर से जनवरी के बीच हुए संसदीय चुनावों के बाद म्यांमार से भारत की यह पहली उच्च स्तरीय यात्रा होगी।
मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रपति के साथ कई कैबिनेट मंत्री,वरिष्ठ अधिकारी,और कारोबारी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल भी भारत आयेगा।
