ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ी

आईपीएल के मौजूदा सत्र में खराब प्रदर्शन करने वाली टीमों में शामिल लखनऊ सुपर जायंट्स के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कप्तानी छोड़ दी है।
लखनऊ सुपर जायंट्स इस सत्र में 14 मैचों में से सिर्फ चार जीत के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे दसवें पायदान पर रही थी।
सत्र में कप्तानी के साथ साथ बल्लेबाजी में भी ऋषभ पंत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
उन्होंने इस सत्र में 14 पारियों में सिर्फ 312 रन ही बनाए।
Lsg ने शुक्रवार को ही अधिकारिक बयान में कहा कि लखनऊ सुपर जायंट्स यह औपचारिक रूप से घोषित करना चाहती है कि ऋषभ पंत ने फ्रेंचाइजी से कप्तानी छोड़ने का अनुरोध किया है और फ्रेंचाइजी ने उनके अनुरोध को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है,बयान में मूडी ने कहा कि ,ऋषभ ने इस अनुरोध के साथ फ्रेंचाइजी से संपर्क किया और हमने सम्मानपूर्वक इसे स्वीकार कर लिया है।
