September 26, 2026

Jan Seva

Nation First

बड़ी खबर : नोएडा में मासूम गोपाल शर्मा की हत्या से ब्राह्मण समाज में उबाल

ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से कोहराम मचा हुआ है। इलाके के बनवारीवास गांव से 15 वर्षीय छात्र गोपाल शर्मा लापता था। इसकी खबर 21 मई को परिजनों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गोपाल का शव एक खाली मकान से बरामद किया है। पुलिस ने कुछ लोगों को इस मामले में हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश है। इसे देखते हुए मौके पर अधिक पुलिस बल को तैनात किया गया है।

Jewar News: खाली मकान में शव मिलने से हड़कंप

पुलिस के अनुसार, बनवारी वास गांव निवासी 9वीं कक्षा का छात्र गोपाल शर्मा 21 मई से लापता था। 22 मई को उसके पिता रवि भूषण ने जेवर थाना में बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। स्थानीय पुलिस के प्रवक्ता विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार देर रात यह सूचना मिलने पर कि रोही गांव के एक खाली मकान में गोपाल का शव पड़ा है, पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

कुमार ने आगे कहा, “परिवार वालों की शिकायत के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।” पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चल रही जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी ने जन्मदिन मनाने के बहाने गोपाल को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले लिया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी शव को ठिकाने लगाने की साज़िश रच रहे थे। सपा नेता अर्चना पांडा मौके पर पहुंचकर हादसे का जायजा लिया।

 

उन्होंने कहा कि बच्चे की निर्मम हत्या अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। अप्राकृतिक संबंध, गुप्तांग को काट दिया, आंख फोड़ दी, जिभ को भी काटा है, तेजाब से जलाया है और पेशाब किया। इस जघन्य घटना में संलिप्त दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाए। प्रशासन उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करे। अगर तथ्यों को छिपाया जाता है तो इसमें सीबीआई जांच की मांग ब्राह्मण समाज करेगा।

 परिवार ने लगाए जातिवाद के आरोप

गोपाल के परिजनों ने घटना में जातिवाद और राजनीतिक बचाव का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों को बचाने की लगातार कोशिश पर कोशिश कर रही है। चार दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिवार ने एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई की मांग की। वहीं, सोशल मीडिया पर #JusticeForGopalSharma अभियान भी तेजी से वायरल हो रहा है। अब यह देखना बाकी है कि क्या पुलिस प्रशासन इस मामले में गोपाल के परिवार को न्याय दिलाने में सफल हो पाता है या नहीं।

Share

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed