September 26, 2026

Jan Seva

Nation First

गंभीर बीमार कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति मिलेगी- सुबोध उनियाल

 

 

 

“ड्यूटी कैसे कर सकता है गंभीर रूप से बीमार कर्मचारी”- सुबोध उनियाल 

 

देहरादून – गंभीर रोग के आधार पर तबादले के आवेदन पर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कड़ा रुख अपनाया है।उन्होंने कहा कि गंभीर बीमार कर्मचारियों को तबादला नहीं अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कई बीमारियों से ग्रस्त एक डॉक्टर के आवेदन पर जांच के निर्देश दिए है।

स्वास्थ्य मंत्री ने मंगलवार को मीडिया को जारी बयान में कहा कि यदि कोई डॉक्टर या कर्मचारी वास्तव में कई बीमारियों से पीड़ित है तो उसके लिए काम करना संभव नहीं होगा।ऐसे में विभागीय अफसरों को गंभीर बीमारी के आधार पर तबादले के लिए आने वाले आवेदनों की जांच के लिए कहा गया है।

दरअसल,एक डॉक्टर ने तबादले के लिए किए आवेदन में करीब दस गंभीर बीमारियों का जिक्र है।यह पत्र पढ़ने के बाद मंत्री ने अफसरों को जांच के लिए कहा है।उन्होंने कहा कि मामले की जांच के निर्देश दिए गए है।जांच के बाद अनिवार्य सेवानिवृत्ति पर निर्णय होगा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed